फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 में स्थित आयुर्वेदिक विभाग की आवासीय कॉलोनी में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से आवासीय कालोनी में एक क्वार्टर जल कर राख हो गया। आग से करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अन्य क्वार्टरों को आग की चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. राकेश कुमारी पत्नी मोहिंद्र चौहान के चार कमरों के क्वार्टर में से एक कमरे में आग भड़क गई। कमरे से धुआं उठता देख परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन, आग पर काबू न पाया जा सका। ग्राउंड फ्लोर का क्वार्टर होने के कारण पूरे भवन में आग भड़कने का खतरा पैदा हो गया। इस पर दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में संबंधित परिवार का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें डबल बेड, एलईडी, एक जोड़ा गद्दे, कपड़े, रजाइयां, फर्नीचर और अन्य सामान शामिल है। वहीं विभाग ने करीब पांच लाख रुपये का सामान अग्निकांड की चपेट में आने से बचा लिया। इस दौरान विभाग की टीम में प्रशासक अशोक कुमार, चालक राजेश कुमार, रवि कुमार, प्रशासक ललित कुमार और प्रवीण कुमार शामिल रहे।
स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि करीब सवा आठ बजे अग्निकांड की सूचना मिली। इस पर तुरंत दमकल वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। वहीं आग पर काबू पाकर अन्य कमरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें