फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ के कबड्डी मैच में जलाड़ी टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन/धनेटा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ के कबड्डी मैचों की प्रतियोगिता का रविवार को पनसाई के खेल मैदान में समापन हुआ। रविवार को सेमीफाइनल मैच पनसाई व रंगस और कांगू व जलाड़ी के मध्य हुए। मैच के उद्घाटन अवसर पर पर मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह और महामंत्री हरदयाल सिंह मुख्यातिथि उपस्थित रहे। फाइनल मैच कांगू और जलाड़ी के बीच खेला गया। इसमें जलाड़ी ने कांगू को 44-20 से हराकर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। जलाड़ी टीम के शुभम को बेहतर प्रदर्शन के लिए स्टार प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। समापन समारोह में भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री और भाजपा नेता कमल नयन मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 जबकि तीसरे स्थान पर रही टीम को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व युवा मोर्चा ने मुख्यातिथि को खेल महाकुंभ की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने कहा विजेता टीम जलाड़ी का मुकाबला जिलास्तर पर संसदीय क्षेत्र की अन्य विजेता टीमों के साथ होगा। उन्होंने कहा कि कबड्डी के बाद 26 जून से वॉलीबाल प्रतियोगिता के मैच शुरू होंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस मौके पर विजय अग्निहोत्री ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल से ग्रामीण स्तर की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मंच प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि कानूनगो, विशाल लखनपाल, राजेश कुमार, सुनील धीमान, रिंपल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें