फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित धूल की चपेट में जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर धूल के गुबार की चपेट में आ गया है। बीते दो दिनों से जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में आसमान में प्रदूषित धूल की परत छाई है। वीरवार और शुक्रवार को इस धूल का ज्यादा असर देखने को मिला है। आसमान की तरफ देखते ही हर जगह धूल ही धूल दिख रही है। वहीं एक घर से 50 मीटर दूसरे दूसरा घर भी धूल के कारण नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं लोगों के घरों की छतों, गाड़ियों के शीशों और धुलाई के बाद सूखाने के लिए रखे कपड़ों पर भी मिट्टी की परत जम रही हैं। दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में फैली इस प्रदूषित धूल का असर प्रदेश के कई हिस्सों सहित जिला में भी देखने मिल रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करन पड़ रहा है। धूल के कारण लोगों को बीमार होने का खतर बढ़ गया है। लोग मुंह पर रुमाल रखकर आवाजाही कर रहे हैं। लोग बारिश होने की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि इससे पूर्व जिला में प्रदूषित धूल का असर नहीं था, लेकिन बाहरी राज्यों से आंधी के साथ यह प्रदूषित धूल प्रदेश और जिला में पहुंची है। जो काफी नुकसानदायक हो सकती है। वीना शर्मा, सावित्री देवी, सुषमा, शकुंतला देवी और सपना ने कहा कि धूल के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं धुलाई के बाद सूखाने के लिए आंगन में रखे कपड़े भी मैले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें