फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे बंद रहा जाहू-हमीरपुर वाया कैहरवीं रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जाहू-हमीरपुर वाया कैहरवीं सड़क ट्रक फंसने के कारण सड़क 15 घंटे तक बंद रही। रविवार रात को साढ़े ग्यारह बजे फंसे ट्रक को सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हटाया गया। सोमवार को पूरा दिन प्रशासन और विभाग ने रोड को खुलवाने की जहमत नहीं उठाई। कैहरवीं के पास ट्रक फंसने के कारण वाहन चालकों को हमीरपुर जाने के लिए वाया बिरड़ी बलोह सड़क का प्रयोग करना पड़ा। इस कारण वाहन चालकों को पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। जिससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों सहित स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्रों को देरी हुई। वहीं बसें भी अतिरिक्त सफर के कारण अपने रूट पर देरी से पहुंची। इस संबंध में एक्सईएन लोक निर्माण विभाग टौणी देवी पीपी सिंह का कहना है कि इस बारे दिन में सूचना नहीं मिली। शाम को सड़क से ट्रक को हटा दिया गया है। सलौणी-गलोड़ मार्ग पर शिमला दा ग्रां में एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाली में फंस गया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं काफी देर के बाद क्रेन को बुलाकर ट्रक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद इस मार्ग पर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें