फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नई पेंशन स्कीम के दायरे में आए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की है। इस अहम मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने 30 अप्रैल 2018 को दिल्ली रामलीला मैदान में एक बड़े महा आंदोलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। एनपीएस संघ की मांगों पर न तो केंद्र सरकार ने कोई रणनीति बनाई और न ही राज्य सरकार ने। इस लिए पूरे भारत के कर्मचारी राष्ट्रीय स्तर पर एक महा आंदोलन करने जा रहे हैं। इसके लिए लगभग भारत के सभी राज्यों के कर्मचारियों का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

एनपीएच संघ के आईटी प्रभारी प्रो. अनिल कुमार स्वदेशी और प्रदेश के मुख्य सलाहकार राजेंद्र कुमार स्वदेशी का कहना है कि वर्ष 2003 में सरकार ने नई पेंशन स्कीम लागू की थी। उसमें कई खामियां हैं। अगर सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करती है। तो देश के 4800000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से नई पेंशन प्रणाली लागू की गई है मगर विधायकों और सांसदों को पुरानी पेंशन प्रणाली के अंतर्गत रखा गया है। इस मौके पर प्रदेश मुख्य प्रेस सचिव चंद्र मोहन, जिला प्रधान हमीरपुर राकेश कुमार, संजीव कुमार आदि ने कहा कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें