फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोग की टीम ने झनियारा को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हमीर मेगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार शाम को आईपीएस डॉ. आकृति शर्मा ने किया। आयोजकों ने हार, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरिज के रूप में दी जाने वाली बाइक का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उद्घाटन समारोह के दौरान युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। टूर्नामेंट का पहला मैच झनियारा और मझोग टीम की बीच हुआ। इसमें झनियारा की टीम ने पहले टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझोग की टीम ने चार विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली। इस मौके पर आयोजक समिति के सदस्य अधिवक्ता संदीप ठाकुर, उपप्रधान बुद्धि सिंह, अनिल श्याम, राहुल चौधरी, मोनू पराशर, अजय, पंकज, सेखू, काकू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें