फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा हमीरपुर शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय अब 200 स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा। शहर के 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में 15 से 20 स्ट्रीट लाइट लगेंगी। लोगों को शहर की गलियों में अंधेरे में ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी। नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई थी। नगर परिषद ने कंपनी को स्ट्रीट लाइट की मांग भेज दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने इस मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद बैठक में स्ट्रीट लाइट मंगवाने को प्रस्ताव पारित किया गया। जल्द ही नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा का कहना है शहर में 200 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट की मांग भेज दी गई है। पहुंचते ही इन्हें वार्डों में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें