फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने भाजपा सरकार और आरएसएस की विचारधारा का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। युवा कांग्रेस की जिला इकाई एवं प्रदेश इकाई के सदस्यों ने सोमवार को गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार और आरएसएस की विचारधारा का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हीरानगर से गांधी चौक तक रोष रैली भी निकाली। गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंकते समय कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मचारियों के साथ झड़प भी हुई। पुलिस कर्मचारी कार्यकर्ताओं को पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन खींचतान के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया। इस कारण पुलिस और युवा कांग्रेसियों में नोंक झोक हो गई।
विज्ञापन

पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। युकां प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर और प्रदेश महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने कुछेक मांगें रखी हैं। इनमें पूर्व सरकार के समय लिए गए फैसलों को बदलना बंद हो, राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य करना बंद हो, युवा कांग्रेसियों पर झूठे केस बनना बंद हों। तबादलों के नाम पर सरकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न न हो, चुनाव आयोग की भाजपा के साथ मिलीभगत बंद हो और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो आदि मांगें की गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया, युकां विस क्षेत्र अध्यक्ष अंकुश पठानिया, मनिंदर, डिंपल कटोच, राकेश गोल्डी, अशीष ठाकुर, विशाल शर्मा, अखिलेश चौधरी, सौरभ कटोच, राकेश पटियाल, अंशुल शर्मा, पंकज मिन्हास, अंकुश, विवेक कटोच, रोहित कटोच सहित अन्य युवा कांग्रेस कर्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें