फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर चौगान में सरपट दौड़ रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के ऐतिहासिक चौगान में बिना रोक टोक से वाहन दौड़ रहे हैं। वाहनों के दौड़ने से जहां चौगान में बैठना खतरे से खाली नहीं है, वहीं चौगान की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। प्रतिबंध लगाने के बावजूद वाहन चालक नहीं मान रहे हैं। लोगों ने इसके लिए प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में बिना इजाजत से वाहन चलाने पर प्रतिबंध है लेकिन वाहन चालक इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। चौगान के चारों और हालांकि गेट स्थापित किए हुए हैं, लेकिन गेट खुला रहने से दोपहिया और अन्य वाहन चालक बिना रोकटोक से चौगान के अंदर वाहन दौड़ा रहे हैं। लोगों ने चौगान को वाहन सीखने का स्थल बना लिया है। इसके कारण चौगान में बैठना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई न कर मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों संजय, राकेश, अनिल, श्रवण आदि ने प्रशासन से इन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भट्टनागर का कहना है कि बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें