फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में अव्वल स्कूलों को मिलेंगे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सूबे के स्वच्छता का दावा करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में सफाई में अव्वल रहे स्कूलों को ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र बतौर इनाम दिए जाएंगे। स्वच्छता में जिला स्तर पर अव्वल रहे एक स्कूल को 50 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र विभाग की ओर से दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विभाग ने स्कूल स्वच्छता पुरस्कार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिला के स्वच्छता का दावा करने वाले स्कूलों को विभाग के पास आवेदन करना होगा। स्कूलों के आवेदन आने के बाद विभाग की टीम संबंधित सकूलों में स्वच्छता का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण पहले ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक के अव्वल रहे प्राइमरी और मिडिल स्कूल को बीस हजार रुपये और दूसरे स्थान पर रहे स्कूल को दस हजार रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को एक ही श्रेणी में रखा गया है और इन स्कूलों में अव्वल रहे स्कूल को बीस हजार और दूसरा इनाम दस हजार रुपये दिया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर विभाग द्वारा केवल पहला इनाम पचास हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर पर स्कूलों के लिए दूसरा इनाम नहीं है। विभाग ने स्वच्छता का दावा करने वाले स्कूलों के आवेदन मांगे हैं। स्कूलों ने आवेदन करना शुरू कर दिए हैं। जिला हमीरपुर में विभाग दस फरवरी तक स्कूलों के आवेदन स्वीकार करेगा। आवेदन आने के बाद विभाग की एक टीम संबंधित स्कूलों का स्वच्छता निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान अव्वल रहे स्कूलों को इनाम मिलेगा। इस संबंध में उपनिदेशक डीआरडीए संजीत ठाकुर का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को विभाग पुरस्कृत करेगा। इसके लिए विभाग ने स्वच्छता का दावा करने वाले स्कूलों से आवेदन मांगे हैं। आवेदनों के बाद विभाग की टीमें स्कूलों का निरीक्षण करेंगी और अव्वल रहे स्कूलों को विभाग सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें