फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में शैली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में मंगलवार को विशेष बच्चों की ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि एसएमसी अध्यक्ष पूनम शर्मा रहीं। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विशेष बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा ग्रहण करने तथा समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शिक्षा खंड हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों के दो दर्जन विशेष बच्चों ने भाग लिया। जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में शैली और शुभम प्रथम स्थान पर रहे। चम्मच दौड़ में साहिल, चित्रकला प्रतियोगिता में शैली ने प्रथम स्थान हासिल किया। साहिल और मनीषा के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद ओर विशेष शिक्षक बबलीन कुमारी ने किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के स्टाफ सदस्यों सहित अन्य स्कूलों से आए अध्यापक और विशेष बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें