फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़साई स्कूल में मेधावी छात्र किए सम्मानित

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कड़साई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति तथा स्कूल प्रशासन ने सुरेश कुमार को सम्मानित किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने पहाड़ी नाटी डाल कर सब का मन मोह लिया। स्कूल के मुख्याध्यापक सुनील कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से काम करने से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। मुख्याध्यापक ने भी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान रसील चंद, वार्ड सदस्य, स्कूल अध्यापक अजय शर्मा, राकेश कुमार, ऊषा शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें