नादौन(हमीरपुर)। एसडीएम नादौन की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साक्षात्कार किन्हीं कारणों के चलते स्थगित कर दिए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन जीत सिंह ने कहा कि यह साक्षात्कार दस जनवरी बुधवार को होने थे। उन्होंने कहा कि अब साक्षात्कारों के लिए आगामी तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। तब तक इन्हें स्थगित कर दिया गया है।