सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल की हार के कारणों पर सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई की बैठक विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में हार के कारणों पर चर्चा की गई तथा आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने चुनावों के दौरान रही कमियों को दूर करने की बात कही।
सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए डोर टू डोर जुट जाने तथा जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा हार के कारणों की समीक्षा की। इस अवसर नगर परिषद अध्यक्ष रमन भट्टनागर, अंकुश गुप्ता, जीवन महाजन, डॉ. प्रताप ठाकुर, शशि महाजन, सुधीर, सुनील वर्मा, हिमांशु शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।