डाक विभाग से दुर्गादास हुए सेवानिवृत्त
हमीरपुर। छंटाई कार्यालय हमीरपुर से उपअभिलेख अधिकारी दुर्गादास 60 वर्ष की आयु में शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने डाक विभाग में 40 साल तक सेवाएं दी। इस मौके पर डाक विभाग के कार्यालय में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसआरएम मदन सिंह, राजकुमार, कृष्ण, रमेश कुमार, सतीश कुमार, देवी चंद, मेघ सिंह, सुभद्रा देवी, सुरजीत कुमार, रमेश चंद, राकेश कुमार, कमलेश तिवारी, सुरेंद्र कुमार, रेखा देवी और निर्मला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
.....
प्रश्नोत्तरी में इंदु और अर्पिता ने झटका पहला स्थान
भोटा (हमीरपुर)। साईं पब्लिक स्कूल उखली में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें आठ टीमें बनाई गई थीं। टीम सी से इंदु और अर्पिता ने प्रथम, टीम एफ से प्रीति और प्रिया ने दूसरा और टीम डी से रिया और आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया।