फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र राणा का हुआ ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर जीत अर्जित करके समूचे प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त उल्टफेर करने वाले राजेंद्र राणा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। जगह-जगह राजेंद्र राणा के अभिनंदन के लिए सैकड़ों की तादाद में महिलाएं, पुरुष, युवा व बुजुर्ग उमड़े हुए थे। बमसन क्षेत्र में भी लोगों ने राजेंद्र राणा को आंखों पर बिठाया। समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाटी भी डाली। बुजुर्ग मतदाताओं ने राजेंद्र राणा के सिर पर हाथ रख कर उन्हें भरपूर आशीष व शुभकामनाएं दीं। सुजानपुर व बमसन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजेंद्र राणा का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, लोगों का हुजूम भी बढ़ता चला गया और युवाओं ने जोरदार नारेबाजी की। खुली गाड़ी पर सवार राजेंद्र राणा का काफिला पटलांदर से चलकर डोली, भलेठ, चबूतरा, कुठेड़ा , अरलू, कोट, टोनी देवी, सराहकड़, बजरोल, कक्कड़, खैरी जंगलबैरी, बगेहड़ा सहित सुजानपुर व बमसन के विभिन्न गांवों से गुजरा। उनके स्वागत को उमड़े भारी हुजूम के कारण घंटों जाम जैसी स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें