फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गीतों की धुनों पर प्रस्तुति देकर मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में ग्रैंड पेरेंट्स-डे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के दादा-दादी तथा नाना-नानियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। नन्हे बच्चों ने लोक गीतों की धुनों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर वयोवृद्ध ग्रैंड पेरेंट्स के लिए म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्य वनिता परशीरा ने किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में प्राचार्य परशीरा ने कहा कि हमारे ग्रैंड पेरेंट्स एक बरगद के पेड़ की तरह हैं जो कि पूरे परिवार को छाया करते हैं। उनकी छाया में बच्चों को प्यार दुलार और अच्छे संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और उनके जीवन को संवारने के लिए दादा-दादी तथा नाना-नानी की अहम भूमि है। आज सभ्यता की दौड़ में परिवार उन्हें भूलते जा रहे हैं। इस समारोह में कई वृद्ध दादा-दादी ने भी जीवन की इस सांध्य बेला पर गीत गाकर अपनी कर्मठता का परिचय दिया। सामारोह में पहुंचने से पहले स्कूल के मुख्य द्वार पर ही ग्रेंड पेरेंटस को तिलक लगाने के बाद फूल बरसा कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें