फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों को देखने के लिए दुकानों के बाहर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन सोमवार को जिलाभर में लोगों की खूब चहल पहल रही। जिला मुख्यालय में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने बाल स्कूल मैदान में गुनगुनी धूप में बैठकर चुनाव नतीजे सुने। वहीं बाजार में अपने कामों से आए लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में लगी बड़ी-बड़ी एलईडी पर मतगणना का लाइव देखा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर मालिक ने लोगों की सहूलियत के लिए एलईडी का मुंह दुकान के बाहर की तरफ कर दिया। जहां पर माल रोड पर आते जाते लोगों सैकड़ों लोगों ने चुनावी नतीजों पर झलक मारी। कई लोग एक से डेढ़ घंटे तक दुकान के बाहर खड़े रहे और चुनावी परिणामों को देखते रहे। वहीं एक अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर दुकानदार द्वारा एलईडी के साथ-साथ बड़ा स्पीकर भी लगाया गया था, जिसमें लोग दुकान से दूर खड़े होकर भी कमेंटरी सुन रहे थे। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने अपने काम के साथ साथ मोबाइल फोन पर चुनाव परिणाम देखे। कर्मचारी मोबाइल फोन से चुनावी समीकरण का जायजा ले रहे थे। वहीं चाय की दुकानों पर भी लोगों ने चाय की चुस्कियां लेते हुए चुनाव समीकरणों का जायजा लिया। दिनभर लोग जिला मुख्यालय में चुनावी रुझानों को जानने के लिए बेताब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें