बारिश न होने से किसानों के चेहरे हुए मायूस
कोहरे के कारण खराब हो रही फसल, किसानों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन(हमीरपुर)। समय पर वर्षा न होने के कारण गेहूं की फसल पर संकट मंडरा रहे हैं। पिछले दो माह से वर्षा न होने के कारण गेहूं की फसल कई स्थानों पर ठीक से उगी ही नहीं तो कई स्थानों पर पीली पड़ चुकी है। कड़ाके की सर्दी के कारण रात को पड़ने वाले कोहरे ने गेहूं की फसल को खराब कर दिया है। मात्र कुछ स्थानों को छोड़ कर पूरे जिला की खेती बारिश पर निर्भर रहती है।
किसानों में अनिल मेहरा, रीता देवी, कृष्णी देवी, ऊषा देवी, हरदेव सिंह, हरवंश सिंह, मिलाप चंद, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार, ओंकार कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश, विपन कुमार, सोनू कुमार, महिंद्र कुमार, विशंभर सिंह, मदन चौधरी, रमेश, बलदेव चौधरी, मोनू कुमार, अमर सिंह, सुनील, वीरेंद्र आदि ने बताया कि कोहरे तथा वर्षा न होने के कारण उन्हें गेहूं की फसल पर किया गया खर्चा भी नसीब नहीं होगा। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही बारिश नहीं होती है तो उनकी मेहनत बेकार जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजनाओं के अभाव में गेहूं की खेती करना मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को क्षेत्र में सिंचाई के साधनों पर जोर देना चाहिए।