फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र को पांच किलोमीटर बाहर शिफ्ट करने का विरोध

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत पंधेड़ के तहत आने वाले गांव वार्ड तीन में वर्षों पुराने मतदान केंद्र को गांव से बाहर पांच किलोमीटर दूर शिफ्ट करने का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने निर्वाचन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में कई बुजुर्ग और बीमार लोग हैं, जिन्हें पांच किलोमीटर दूर मतदान करना आसान नहीं है। वार्ड नंबर तीन के बाशिंदों पूर्व पंचायत उप प्रधान जौंडू राम (78), मेहर सिंह (61), पृथी सिंह (66) और बृज लाल (65) समेत अन्य ने बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम से मिलकर अपनी समस्या बताई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी शिकायत में कहा कि वार्ड 3 के दलित बस्ती के पुराने मतदान केंद्र को बिना लोगों के सहमति से गांव से बाहर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

इस वार्ड के लोगों को अब 200 मीटर की दूरी के बजाए पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कि जीवीं विद्यालय सदियों पुराना मतदान केंद्र रहा है। वार्ड के एक भी सदस्य को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वार्ड तीन के लोगों को यह भी आरोप है कि गांव से पंधेड़ पंचायत को जोड़ने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। जिससे कारण अब गांव के लोगों को पंचायत कार्यालय तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर मतदान केंद्र पहुंचना पड़ेगा। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों सहित बुजुर्ग महिलाओं को भी खासी समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों की मांग है कि कि इस वार्ड तीन के मतदान केंद्र को पूर्व की तरह जीवीं स्कूल में ही रखा जाए। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने बताया कि ग्राम पंचायत पंधेड़ के वार्ड 3 के ग्रामीण अपने मतदान केंद्र के स्थानांतरण को लेकर मिले हैं। लेकिन मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग बूथ को बदलना मुश्किल है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया किए आगामी चुनावों तक ग्राम पंचायत पंधेड़ के मतदान केंद्र को बदलने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें