फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऊंचाई माप और दस्तावेज जांच में 61 पुरुष अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण

Sat, 01 Mar 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अणु इंडोर स्टेडियम में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरानशारीरिक मानक परीक्षा में भाग लेते पुरुष अभ
विज्ञापन
हमीरपुर। अणु इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा का आयोजन किया गया। मूसलाधार बारिश के बीच अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया इंडोर स्टेडियम के अंदर की गई। जांच के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, ऊंचाई का माप किया गया। भर्ती के लिए जिलाभर से 7680 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें से 5668 पुरुष जबकि 2012 महिला अभ्यर्थी हैं। भर्ती के पहले दिन जिला पुलिस की ओर से 1500 अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे ही भर्ती स्थल पर बुला लिया गया था।
विज्ञापन


1500 में से 975 पुरुष अभ्यर्थी उक्त परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए। दिनभर बारिश के चलते भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया स्टेडियम के अंदर करवाई गई। 975 पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक मानक परीक्षा उत्तीर्ण की। जांच के दौरान दस्तावेज जांच में चार तथा ऊंचाई माप में 57 अभ्यर्थी कुल 61 पुरुष अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुए। मौसम खराब होने के कारण शारीरिक मानक परीक्षा में उत्तीर्ण 914 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो सकी। इस कारण शारीरिक मानक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए पुरुष अभ्यर्थियों को एक मार्च को प्रात: शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया गया। वहीं दूसरे दिन पहली मार्च को भी शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 1500 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।



बारिश के चलते भर्ती का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। जांच के दौरान पंजीकृत 975 पुरुष अभ्यर्थियों में 61 पुरुष अभ्यर्थी ऊंचाई माप, दस्तावेजों की जांच में अनुत्तीर्ण हुए। बारिश के कारण 914 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पहली मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर।

अणु इंडोर स्टेडियम में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरानशारीरिक मानक परीक्षा में भाग लेते पुरुष अभ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें