फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश

Wed, 08 Apr 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़ू में आयोजित 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी
विज्ञापन
हमीरपुर। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकार बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार सुदृढ़ करने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों के 60 पद भरे जा रहे हैं। मंगलवार को बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्यालयों की 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के बगैर शिक्षा अधूरी मानी जाती है।बहुतकनीकी कॉलेजों को एक्सपोजर प्रदान करने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों की नवरत्न कंपनियों और कॉरपोरेट सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों में अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था की जा रही है।

सरकार ने इनोवेशन पॉलिसी आरंभ करके इसमें विशेष रूप से दो करोड़ रुपये का फंड रखा है। नए आइडिया के साथ काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए इसमें दस लाख रुपये तक की मदद का प्रावधान है। प्लेसमेंट एवं मेंटोरशिप के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म भी विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान जरूरतों और भविष्य की संभावनाओं वाले कोर्स आरंभ किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी ट्रेन और हवाई यात्रा तक की सुविधा का प्रावधान किया है। प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के करीब 670 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती आदि मौजूद रहे।

1500 मीटर दौड़ में अंबोटा के रोहित रहे प्रथम

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर करवाई गई 1500 मीटर दौड़ में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय अंबोटा के रोहित प्रथम रहे। बहुतकनीकी महाविद्यालय तलवाड़ के आयुष चौहान ने दूसरा और बिलासपुर के अभिषेक राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में कंडाघाट की कृतिका ने स्वर्ण, रैहन की सुकन्या ने रजत और कंडाघाट की वंशिका ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के वर्ग में तलवाड़ के रमन परमार को स्वर्ण, अंबोटा के रोहन वर्मा को रजत और किन्नौर के मनीष राणा को कांस्य पदक मिला।

बड़ू में आयोजित 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी

बड़ू में आयोजित 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें