फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गब्बा गांव में आग लगने से 6 भेड़-बकरियां जलीं

Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गब्बा गांव में आग लगने से राख हुई गौशाला। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टपरे के गब्बा गांव में मंगलवार दोपहर को गोशाला में आग लगने से छह भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं। मौका पर टौणी देवी पुलिस चौकी की टीम और राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। वहीं सड़क न होने के कारण अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। आग से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। गब्बा गांव के हाकम सिंह डोगरा ने कहा कि रीता देवी पत्नी संजीव कुमार पुत्र रिखी की गोशाला में आग लगी। दोपहर को जब परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे तो ग्रामीणों ने गोशाला में आग लगने का शोर मचाया। जब तक दरवाजा खोला जाता छह भेड़-बकरियां जल गईं। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। तहसीलदार सौरभ धीमान ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजा गया था और नुकसान का जायजा लिया गया है और उचित मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें