फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 29 तक होंगी बड़सर में जमीन के सर्कल रेट पर आपत्तियां दर्ज

Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाली तहसील बड़सर और ढटवाल बिझड़ी तथा उपतहसील भोटा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जमीन के सर्कल रेट तय कर दिए गए हैं। ये रेट पहली अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिए तय किए गए हैं। एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तहसीलदार बड़सर, तहसीलदार ढटवाल बिझड़ी और नायब तहसीलदार भोटा की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों के लिए निर्धारित की गई जमीन की इन दरों के संबंध में अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है या फिर वह इनके संबंध में अपना सुझाव देना चाहता है तो वह अपनी आपत्तियां या सुझाव 29 मार्च तक एसडीएम कार्यालय बड़सर में दर्ज करवा सकता है या डाक द्वारा भेज सकता है। उन्होंने कहा कि इस तिथि के बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें