फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रोजगार मेले में 59 युवाओं ने दिए साक्षात्कार, 27 को मिली नौकरी

Wed, 18 Feb 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में अभ्यर्थी का साक्षात्कार लेते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आयोजित रोजगार मेले में तीन निजी कंपनियों ने युवाओं की प्रतिभा को परखा। दिनभर चली साक्षात्कार प्रक्रिया में जिलेभर के 59 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से योग्यता के आधार पर 27 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग समय-समय पर निजी कंपनियों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे मंच उपलब्ध करवाता रहता है। उन्होंने कहा कि बद्दी की कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट लिमिटेड में डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 23 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
इन पदों के लिए वर्ष 2022 से 2025 तक के पासआउट इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमाधारक (महिला व पुरुष) पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें