फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेड़ से गिरकर 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रंगस(हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत ग्राम पंचायत बलडूहक के चठियार गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र रोशन लाल आयु 59 वर्ष निवासी चठियार के रूप में हुई है।
मृतक दोपहर एक बजे के करीब घर से सूखी लकड़ियां लाने के लिए निजी भूमि में गया था। प्रत्यदर्शियों के अनुसार मृतक जैसे ही आम के पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियों को काटने का प्रयास करने लगा तो अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी और विजय कुमार को अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ले जाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़े गए हैं। बलडूहक पंचायत की प्रधान निमो देवी ने कहा कि विजय कुमार की पेड़ से गिरकर मौत होने की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने कहा कि मृतक विजय कुमार का शव मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें