हमीरपुर। जिले में सैनिक स्कूल के दो कर्मचारियों समेत 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 42 लोग वीरवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, शुक्रवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी मामले आरटीपीसीआर में संक्रमित निकले हैं। जिला में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 470 पहुंच गई है। जबकि, 25 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बरोहा के 8 लोग 78 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़का और 13 वर्षीय लड़की शामिल है। भोरंज के लुद्दर महादेव क्षेत्र के गांव टिक्करी घुराला के 7 लोग 21 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय लड़की और 80 वर्षीय महिला, स्वास्थ्य खंड नादौन के गांव फतेहपुर के 6 लोग 58 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवती, 58 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई हैं। गांव मैहरे के 3 लोग 19 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय व्यक्ति और 45 वर्षीय महिला, तरक्वाड़ी क्षेत्र के गांव सम्मू के 2 लोग 47 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय नवयुवक, सुजानपुर में कार्यरत 2 लोग 55 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव बल्ह पटियाली की 66 वर्षीय महिला, बड़ाग्राम क्षेत्र के गांव खलौट का 25 वर्षीय युवक, गांव मैड़ का 48 वर्षीय व्यक्ति, रोपा क्षेत्र के गांव गहरा की 40 वर्षीय महिला, गांव कोट की 12 वर्षीय लड़की, कृष्णानगर हमीरपुर की 47 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-1 हमीरपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, सुधियाल क्षेत्र के गांव झंबर की 46 वर्षीय महिला और गांव बेला की 53 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 5 लोग 29 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय व्यक्ति और 64 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। शुक्रवार शाम को 17 लोगों में बड़सर तहसील के गांव सौर के 7 लोग 14 वर्षीय लड़का, 45 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती और 4 वर्षीय बच्चा शामिल है। इनके अलावा गांव जलाड़ी सोंखल की 60 वर्षीय और 35 वर्षीय दो महिलाएं, कोहला क्षेत्र के गांव गूडी का 19 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती, गांव खुई दी भून की 55 वर्षीय और 28 वर्षीय दो महिलाएं, कुलेहड़ा क्षेत्र के गांव चंगेर का 14 वर्षीय लड़का, गांव धनेड़ की 42 वर्षीय महिला, धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल का 38 वर्षीय व्यक्ति और तहसील हमीरपुर के चौकी क्षेत्र के गांव घरयाणा की 12 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।