फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से दिग्गज स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन, जिला हमीरपुर में अभी तक किसी भी दल से दिग्गज स्टार प्रचार ने एंट्री नहीं मारी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के स्टार प्रचारकों ने हमीरपुर से दूरी बनाई हुई है। जिसके चलते हमीरपुर में चुनाव प्रचार ने अभी तक गति नहीं पकड़ी है। हमीरपुर की जनता और दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्टार प्रचारकों का इंतजार है।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र में अभी तक दो बड़े नेताओं के ही कार्यक्रम हुए हैं। ऊना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तो बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ही एक-एक चुनावी रैली को संबोधित किया है। इसी तरह अगर प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों पर नजर दौड़ाएं तो चंबा, मंडी, सोलन में भी दिग्गज स्टार प्रचारकों की रैलियां हो चुकी हैं। लेकिन, हमीरपुर जिला में कोई बड़ी रैली नहीं हुई। ऐसा माना जा रहा है कि हमीरपुर के वोटरों को साधने के लिए आने वाले दिनों में हमीरपुर में स्टार प्रचारकों की रैलियां हो सकती हैं। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के हाईटेक चुनाव प्रचार से लोग काफी हैरान हैं। हमीरपुर के गांधी चौक पर 100 मीटर से अधिक ऊंचाई पर गुब्बारा लगाया गया है जिसमें अनुराग ठाकुर का फोटो, नाम व चुनाव निशान है। इस तरह ऊना और बिलासपुर में भी इस तहर के गुब्बारे लगे हैं। हालांकि, भाजपा की तरह ही कांग्रेस में भी सोशल मीडिया काफी सक्रिय है। सोशल मीडिया संयोजक एक-दूसरे के खिलाफ तीखे वार कर रहे हैं। हमीरपुर में अभी तक भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर अपने स्तर पर ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें