फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने वाली मशीनों की जिला हमीरपुर में बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में घास काटने वाली मशीनों (टोका) की डिमांड बढ़ती जा रही है। कृषि विभाग के पास अगले सप्ताह 250 और घास काटने वाली मशीनों की सप्लाई पहुंचेगी। विभाग की ओर से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर घास काटने वाली मशीनें दी जा रही हैं। किसान घास काटने वाली मशीनें लेने के लिए कृषि विक्रय केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। जिला हमीरपुर में अभी तक कृषि विभाग करीब 250 घास काटने की मशीनें दे चुका है। विभाग की ओर से इस मशीन पर 6000 रुपये सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें खास बात है कि इसके साथ दो हाउस पॉवर की मोटर भी दी जा रही है। विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के बीज भी प्रदान किए जा रहे हैं। मोटर के साथ होने से किसानों को घास काटने के लिए मशीन को हाथ से चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कृषि को बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से बीज, कृषि यंत्र सहित अन्य चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह पठानिया ने कहा कि अगले सप्ताह तक 250 घास कटिंग मशीनों की सप्लाई पहुंच जाएगी। किसान मशीन लेने के लिए अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें