बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत पड़ने वाली मुख्य सड़क सलौणी से दियोटसिद्ध वाया बिझड़ी अवरुद्ध हो गई है। सलौणी की ओर से आ रहे भारी भरकम मल्टी एक्सल ट्राला यहां एक वाहन को पास देते समय सड़क के किनारे वनी नालियों में फंस गया है। जिसके चलते शनिवार बाद दोपहर बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
देर शाम तक सलौणी-दियोटसिद्व वाया बिझड़ी मार्ग बंद था। जिसके चलते वाहन चालक वाया सोहारी कोडरा दवडयाणा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। इस संदर्भ में बिझड़ी पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि सोहारी के पास एक भारी वाहन तीखे मोड़ पर फंस गया है, सड़क से भारी भरकम ट्राले को हटाने के लिए जेसीबी मंगवाई गई है, अभी तक मार्ग बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध है।
---