फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन कप के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश कोर्फबाल संघ ने तीन दिवसीय 18वें राष्ट्रीय कोर्फबाल फेडरेशन कप को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय कोर्फबाल फेडरेशन कप ऊना जिला के इंदिरा खेल परिसर में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक खेला जाएगा। अखिल भारतीय रेफरी बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने कहा कि अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के निर्देशानुसार चार रेफरी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के दो राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार, एडवोकेट विदेश पालसर को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्फबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना जिला के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति प्रतियोगिता कमेटी के चेयरमैन होंगे। सुमन ने कहा कि स्वागत कमेटी का अध्यक्ष ऊषा ठाकुर को बनाया गया है, जबकि लता पठानिया, सतीश शर्मा, मुनीष राणा को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा मैदान कमेटी का अध्यक्ष सेस राम राठौर, सदस्य देवदत्त प्रेमी, प्रवीण शर्मा, विनोद कुमार, बंशी राम सुमन को बनाया गया है। सभी कमेटियों के सदस्य 29 जनवरी को खेल परिसर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें