हमीरपुर। ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भाग-1 का वार्षिक समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण से हुआ। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन कालीदास, प्रधानाचार्य राजेश कौशन, उपप्रधानाचार्य शशि बाला और अकादमिक डीन संजीव बिंजोला विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी के बच्चों ने ..सुनो बच्चो, उठाओ बस्ता..., अन्य छात्रों ने यशोदा का नंद लाला..., लघुनाटिका, हरियाणवीं नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य राजेश कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधन सदस्यों ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।