फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आंतरिक सुरक्षा में गृहरक्षकों का अहम योगदान : बौद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। गृह रक्षक प्रशिक्षण केंद्र अमतर नादौन में मंगलवार को गृहरक्षक चालकों के आठ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अभ्यर्थियों की लंबाई और भार इत्यादि मापा गया। इस मौके पर कमांडेंट अजय बौद्ध मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं के समय गृह रक्षकों का अहम योगदान है।
विज्ञापन

गृहरक्षक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भर्ती में पारदर्शिता बरतने के लिए युवकों के शारीरिक परीक्षणों के लिए विशेष तौर पर एक प्रशिक्षित कोच और ड्राइविंग परीक्षण के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम से प्रशिक्षण अधिकारी की सेवाएं ली जा रही हैं। इस भर्ती में 18 से 27 वर्ष की आयु वाले युवा भाग ले रहे हैं। पहले दिन 151 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, लंबाई और भार जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें