फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय राम ठाकुर को मुख्यमंत्री नहीं मानते धूमल और अनुराग : लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भोटा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर जय राम ठाकुर को प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं मानते हैं। वह हर विकास का सेहरा पिता और पुत्र अपने सिर पर बांधते हैं। प्रदेश में लोकतंत्र व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। जिले में भाजपा पूरी तरह से विभाजित है। लखनपाल ने कहा कि अनुराग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रयासों से स्वीकृत एम्स का श्रेय भी स्वयं लेते हैं और इसके लिए कभी भी जेपी नड्डा का धन्यवाद तक नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार काम की बजाए तबादलों में व्यस्त है। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत भोटा की अध्यक्ष सर्वजीत कौर को दोबारा सत्तासीन होने पर बधाई दी। लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। कांग्रेस सरकार ने भोटा को उपतहसील का दर्जा, सीवरेज के लिए करोड़ों रुपये, पार्किंग और शौचालय आदि बनवाए। लखनपाल ने कहा कि अगर स्वीकृत धनराशि को विकास कार्यों पर वर्तमान सरकार ने खर्च नहीं किया तो वह विस क्षेत्र बड़सर में भाजपा के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर नगर पंचायत भोट की अध्यक्ष सर्वजीत कौर, शरण प्रशाद, डा. देशराज शर्मा, कमलजीत सिंह, बलदेव, जगदीश, प्रकाश चंद, कुलदीप ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें