फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के चेहरे पर लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में अब किताबें पढ़ने में रुचि रखने वालों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के चेहरों पर रौनक छा गई है। शहर में स्कूल के नजदीक आधुनिक सुविधाओं से लेस जिला पुस्तकालय निर्मित हो गया है और इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 अक्तूबर को करेंगे। यह पुस्तकालय चार करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। इसमें बच्चों, युवाओं और सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग केबिन भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीएस की तैयारी कर रहे नाल्टी के सचिन, एचएएस की तैयारी कर रहे डिडवीं के अमित, आईएएस की तैयारी कर रहे सुमित, टीजीटी टेट की तैयारी कर रहीं किरण बाला, सीडीएस की तैयारी कर रहे आशीष ने कहा कि पुरानी लाइब्रेरी में जगह कम होने के कारण अकसर कई बार सीट के लिए इंतजार भी करना पड़ता था, लेकिन अब भव्य पुस्तकालय भवन का निर्माण होने से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस लाइब्रेरी में 200 से भी ज्यादा लोगों के बैठने की सुविधा रहेगी। जबकि पहले करीब पचास के करीब ही लोग पढ़ने के लिए बैठ सकते थे। इसके लिए उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने सीएम प्रवास की तैयारियों के तहत पुस्तकालय भवन में निर्माण कार्य का जायजा लिया और आवश्यक कदम उठाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें