फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान से गंदगी न होने से तीन लाख बच्चों की बची जान : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत टिब्बी के मतदान केंद्र में रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब सही गलत का फैसला करना मुश्किल हो रहा हो तब खुद को समाज के सबसे गरीब और वंचित व्यक्ति की जगह खुद को रख कर फैसला लेना चाहिए। धूमल ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान देश में चलाया है तब से आज तक तीन लाख बच्चों की जान गंदगी न होने के कारण बची है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, रणजीत सिंह, अंकुश दत्त शर्मा, पवन शर्मा, कैप्टन मंगत राम, सतीश शर्मा, प्रधान बालक राम, अश्वनी कुमार, वीर सिंह, त्रिलोक चंद, महिंद्र, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और पंचायत टिब्बी के पूर्व उपप्रधान प्रदीप कुमार ने विधिवत रूप से भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं कांग्रेस पार्टी के टौणीदेवी ब्लॉक के पूर्व जनरल सेक्रेटरी और कुठेड़ा सोसायटी के सदस्य त्रिलोक चंद ने भी भाजपा का दामन थम लिया। इनके अतिरिक्त स्वाह्ल के सूबेदार जय चंद राणा, टिब्बी के बाबू राम, नखरेड सौरा के महंत राम, महिंद्र सिंह, जगदीश, देशराज, संजीव, मेहर सिंह और जौड़ा राम भी भाजपा में शामिल हो गए। मंडल अध्यक्ष ने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों का हार पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंचायत सचिवों के तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पूर्व सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की पूर्व प्रदेश सरकार में बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने पंचायत सचिवों की पोस्टें निकाली थीं। इससे उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ और अब वह रेगुलर भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें