फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर क्रैश बैरियर न होने से दुर्घटना होने का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ती बिझड़ी-घोड़धवीरी सड़क पर कई जगह सड़क के किनारे क्रैश बैरियर न होने से दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना हुआ है। बिझड़ी घोड़ीधबीरी सड़क पर बुुढान गांव के पास सड़क के किनारे रेलिंग न होने से तकरीबन चार से अधिक हादसे हो चुके हैं। इस जगह पर करीब तीन वर्ष पहले एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो महिलाओं को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। इसी जगह पर ट्रैक्टर के गिर जाने से चालक की मृत्यु हो गई थी। इसी तरह बिझड़ी गारली खुरपड़ी चौक पर भी रेलिंग न होने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

इस बारे में लोकनिर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन, विभाग की ओर से अब तक इस जगह रेलिंग नहीं लगाई गई। इसके अलावा कैलबड़ी गांव के समीप तीखा मोड़ होने के कारण दुर्घटना होने का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, सुमित कुमार, अजय शर्मा, कौशल्या देवी, हरनाम सिंह, सुरेंद्र शर्मा, लक्की, कुलदीप ठाकुर, अशोक ढटवालिया सहित अन्य लोगों ने विभाग से सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने की उठाई मांग। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से कई ऐसे स्थानों पर क्रैश बैरियर लगवा भी दिए गए हैं। बाकी बचे हुए स्थानों पर शीघ्र ही क्रैश बैरियर लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें