फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सुजानपुर की लड़कियों ने बिझड़ी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में अंडर-19 वर्ग की लड़कियों की तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इसमें उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा सोमदत्त सांख्यान ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में खेल का मैदान अनुशासन में रहने और प्रतियोगिता की भावना पैदा करता है। स्कूलों और महाविद्यालयों से निकले बच्चे ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनते हैं। इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भोरंज, हमीरपुर, बिझड़ी, टौणी देवी, सुजानपुर और नादौन ब्लॉकों के 535 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उप शिक्षा निदेशक ने कहा कि जिला हमीरपुर जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी जिला है, वैसे ही खेलकूद गतिविधियों में भी प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य नंद लाल शर्मा ने उप शिक्षा निदेशक का भव्य स्वागत किया। स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में एडीपीओ राजेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य पट्टा बलवंत सिंह, मनोह के प्रधानाचार्य अशोक सोनी, प्रधानाचार्य हमीरपुर बाल स्कूल मंजू ठाकुर, प्रधानाचार्य भरेड़ी संजय ठाकुर, मुख्याध्यापक हाई स्कूल खुथड़ी देशराज, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य राज सिंह, झरलोग पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, सुभाष सोनी, चमन लाल सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। पहले दिन की कबड्डी प्रतियोगिता में सुजानपुर ने बिझड़ी को पराजित करके प्रथम जीत दर्ज की। वहीं वॉलीबाल में नादौन ने भोरंज ब्लॉक को पराजित किया। एक अन्य मैच में टौणी देवी ब्लॉक के खिलाड़ियों ने बिझड़ी ब्लॉक को पराजित करके अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें