डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में टिक्कर समराला रोड पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार खेत में घुस गई। हालांकि, खेत में घुसने से पहले कार ने करीब दस फीट तिरछी पहाड़ी को भी पार किया, लेकिन इसके बावजूद कार पलटने से बच गई और सीधे खेत में जा घुसी। इस घटना में कार चालक बिजली बोर्ड का कर्मचारी है और वह भोटा से समराला जा रहा था। कार में उसके साथ उसका बेटा है। पिता और बेटा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं, थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।