भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में रविवार को भारतीय सेना की 15 डोगरा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट का राज्यस्तरीय 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह में सूबेदार मेजर शंभू राम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। इस दौरान हर वर्ष स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विभिन्न जिलों से पूर्व सैनिकों को नियुक्त करके एक कमेटी का गठन किया गया।
कमेटी में कैप्टन सुरेंद्र कुमार, कैप्टन सुरजीत, कै. रमेश डोगरा, कै. सुरेश, कै. सुरेश कुमार, कै. रमेश कटोच, कै. कृष्ण कुमार, कै. हुकम सिंह को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया। समारोह में 15 डोगरा के 150 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सभी पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने विचार साझा किए। इस दौरान शहीद सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। 15 डोगरा और ज्वाला माता के जयकारे भी लगाए गए। अगले वर्ष के समारोह को मनाने के बारे में भी रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में कै. अशोक कुमार, किरपा राम, राजकुमार, प्रेम सिंह, कर्म सिंह, रणजीत राणा, बख्शी राम, दूनी चंद, रमेश चंद सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।