फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड पार्षद ही तय करेंगे नप सुजानपुर का अध्यक्ष : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष पद पर उपजे विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। बुधवार को सुजानपुर पहुंचे धूमल ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव वार्ड पार्षदों की सहमति से होगा। वार्ड पार्षद नए अध्यक्ष को बनाना चाहते हैं तो वह बना सकते हैं। अगर वर्तमान में जो अध्यक्ष कार्य कर रहे हैं, उन्हें ही दोबारा अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। तमाम फैसला वार्ड पार्षदों के हाथ में है। नगर परिषद सुजानपुर के गठन के दौरान भाजपा सरकार ने ऐलान किया था कि नगर परिषद अध्यक्ष पद ढाई साल के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

ढाई साल पूरा होने के बाद किसी नए चेहरे को अध्यक्ष पद के लिए चुना जाएगा। वर्तमान में जो नगर परिषद के अध्यक्ष कार्य कर रहे हैं उनका कार्यकाल 20 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में नए अध्यक्ष का बनना तय है, लेकिन वर्तमान में जो अध्यक्ष नगर परिषद का कार्यभार संभाले हुए हैं उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र न देने की बात कही है। कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य चले हुए हैं उनके पूरा होने के बाद वह खुद त्यागपत्र दे देंगे। इस तरह की शर्त सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और यह बात खुलकर सामने आई है कि अध्यक्ष पद जो पहले सर्वसम्मति से किसी एक व्यक्ति विशेष को मिलना था, अब उसके लिए जोर आजमाइश करनी पड़ सकती है। इस बारे में कुछ वार्ड पार्षद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से विश्राम गृह सुजानपुर में मिले और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस विवाद में अपने आप को न डालते हुए सारी जिम्मेवारी वार्ड पार्षदों के कंधों पर छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें