फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में बाइक पर गिरा पेड़, मकान का छज्जा भी पेड़ गिरने से टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर शहर, बड़सर और नादौन को छोड़ शेष जिले में वीरवार दोपहर बाद मेघ जमकर बरसे। इस कारण भोरंज और अवाहदेवी में नुकसान हुआ। भोरंज में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। अवाहदेवी में एनएच-70 पर पेड़ गिर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि विभाग और प्रशासन ने एक घंटे बाद पेड़ को सड़क से हटा दिया, लेकिन एक घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस कारण वाहन चालकों सहित यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं भोरंज में बाइक और मकान पर पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

भोरंज निवासी धनीराम के घर पर पेड़ गिरने से मकान का छज्जा टूट गया। वहीं भोरंज बाजार में सड़क किनारे खड़ी डॉ. अरुण सोनी की बाइक पर पेड़ गिरने से बाइक टूट गई। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने नाली का काम चलाया हुआ है और वहां पर डंगा भी नहीं लगाया है। इस कारण पेड़ गिर गए और बाइक का नुकसान हुआ है। इस संबंध में एसडीएम भोरंज संदीप सूद का कहना है कि इस बारे लोक निर्माण विभाग को कहा गया है। नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई गई है। अवाहदेवी, टौणी देवी, भोरंज और सजानपुर उपमंडल के कुछ हिस्सों को छोड़ कर वीरवार शाम तक जिला के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। दिनभर जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी पड़ी और शाम को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें