फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलौत गांव में पैदा किया सेब, अब लगे फल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ती सठवीं पंचायत के खलौत गांव में पूर्व सैनिक अशोक ढटवालिया ने सेब के पौधे लगाकर सेब पैदा करने में सफलता हासिल की है। अशोक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। खलौत में उन्होंने करीब तीन साल पहले 25 सेब के पौधे लगाए थे। तीन साल के बाद इन पौधों में अब फल लगना शुरू हो गए हैं। अशोक ने कहा कि सेब के अलावा आम, अनार, लीची, अखरोट, नाशपाती के पौधे भी उगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह गोबर खाद के अलावा कोई केमिकल दवाइयों का प्रयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन

अशोक ने कहा कि युवाओं को इस ओर प्रेरित किया जाए तो इससे युवाओं की तकदीर बदल सकती है। हमीरपुर जिले में सेब के पौधे तैयार करने की ढटवालिया की पहल को संबंधित विभाग सार्थक सहयोग करे तो सेब की फसल हो सकती है। उनका दावा है कि इस क्षेत्र में सेब की फसल उगाने के लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। अशोक ने कहा कि सब कुछ सही रहा तो वह खलौत में ही सेब का बगीचा लगाकर लोगों को इस ओर आकर्षित करेंगे ताकि बेरोजगार युवा इससे प्रेरित हों और वह इस कार्य को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें