फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बड़सर अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने रविवार को बड़सर अस्पताल का निरीक्षण किया। वह बड़सर में एक निजी अस्पताल भवन के उद्घाटन के लिए पधारे थे। इस दौरान उन्होंने बड़सर अस्पताल में जाकर मरीजों की दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को बारीकी से जांचा। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के वार्ड और शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय की मरम्मत करने और साफ सुथरा रखने के निर्देश भी दिए। अस्पताल के वार्ड में बिजली की तारें सही नहीं पाई गई। इसके अलावा उन्होंने 108 एंबुलेंस का भी निरीक्षण किया और उसमें सफाई की कमी पाई गई।
विज्ञापन

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोगों को एंबुलेंस सेवा तुरंत पहुंचनी चाहिए। जनता की सुविधा के प्रति कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल के वार्ड की हालत में सुधार किया जाए। अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, सीएमओ सावित्री कटवाल, बीएमओ एचआर कालिया सहित स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें