फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास से लदे ट्राले में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगती अणु कलां पंचायत से कुछ दूरी पर स्थित काली माता मंदिर के पास एक घास से लदे ट्राले में अचानक आग भड़क गई। ट्राले में आग लगने का कारण घास का सड़क किनारे बिजली तारों के संपर्क में आना बताया जा रहा है। ट्राले में लगी आग को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बुझाया। रत्न सिंह पुत्र प्रभा राम गांव करसोह डाकघर गवारड़ू तहसील टौणी देवी अपने ट्राले में अपने ही गांव के कुलदीप सिंह का सूखा घास ले जा रहा था। उसने कहा कि काली माता मंदिर के पास पहुंचने पर अचानक ट्राले में रखे घास को आग लग गई। इस पर उसने तुरंत दमकल विभाग को फोन पर सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घास तो जल गया लेकिन ट्राले को जलने से बचा लिया गया। आग से 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मौके पर विभाग की टीम ने जाकर आग पर काबू पा लिया और ट्राले को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें