फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों के भरे आठ सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय के दो मेडिकल स्टोर से दवाइयों के आठ सैंपल भरे हैं। लोगों की शिकायतों के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर ने इन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर दवाइयों के सैंपल भरे हैं। जिला मुख्यालय के दो मेडिकल स्टोर की दवाइयों की शिकायतें विभाग के पहुंची थी। इस आधार पर विभाग के ड्रग निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर दवाइयों के सैंपल भरे हैं। निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोर से चार-चार सैंपल दवाइयों के भरे हैं। अगर दवाइयों के सैंपल फेल पाए जाते हैं तो संबंधित मेडिकल स्टोर और कंपनी पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इससे पूर्व सिविल अस्पताल सुजानपुर का भी डेस्ट्रास इंजेक्शन का सैंपल फेल हो चुका है। लोगों को मिल रही दवाइयों की गुणवत्ता को जांचने के लिए विभाग सक्रिय है। लोगों की शिकायतों के आधार पर और अपने स्तर पर भी विभाग के निरीक्षक औचक निरीक्षण कर दवाइयों के सैंपल भर रहे हैं। इस संबंध में ड्रग निरीक्षक हमीरपुर डॉ. पंकज का कहना है कि जिला मुख्यालय के दो मेडिकल स्टोर से आठ दवाइयों के सैंपल भरकर लैब में टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें