फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम सेवा संघ ने शुरू की निशुल्क रोगी वाहन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। हिम सेवा संघ ने ताल में रविवार को अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान संघ की तरफ से छह पंचायतों के लिए निशुल्क रोगी वाहन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेश कुमार वर्मा ने की। हिम सेवा संघ के अध्यक्ष निक्का पटियाल ने कहा कि संघ क्षेत्र की छह पंचायतों ताल, डिडवीं टिक्कर, महल, साहनवी, अम्मण, अग्घार के लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क रोगी वाहन सेवा शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संघ लोगों को गावों में सौंदर्यकरण, वृक्षारोपण, निर्धन आमजन के लिए लंगर, निशुल्क भोजन व्यवस्था, गौवंश का संरक्षण, स्वच्छता अभियान सहित कई अन्य कार्यक्रम भी चलाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कचरा सड़कों पर न फेंके और यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर पर हिम सेवा संघ के उपाध्यक्ष ओपी भारद्वाज, सचिव विनोद डोगरा, कोषाध्यक्ष मोहिनी शर्मा, संघ सदस्य रमेल सिंह, कपिल शर्मा, राजकुमार, मान चंद राणा, विजय डोगरा, ग्राम पंचायत ताल प्रधान संजीवन पटियाल, ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर, प्रधान माया देवी, उपप्रधान सुरजीत कटोच, सरोज कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर हिम सेवा संघ ने ताल में खिचड़ी के भंडारे का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें