फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान की सुंदरता से छेड़छाड़ का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की हंगामेदार बैठक बुधवार को संपन्न हुई। सैनिक स्कूल प्रशासन, नगर परिषद तथा चौगान संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक विजय धीमान ने की। बैठक में चौगान के मुद्दे पर सबने अपना-अपना पक्ष रखा। विधानसभा चुनावों से पहले सैनिक स्कूल प्रशासन चौगान में फुटबाल मैदान की भूमि पर पक्की ईंटों की मार्किंग लगा रहा था। उस दौरान इसका जमकर विरोध हुआ था। उस वक्त चुनाव संपन्न होने के बाद संयुक्त बैठक में इस मुद्दे का हल निकालने का आश्वासन देतेे हुए कार्य रुकवा दिया गया था। इसी कड़ी में बुधवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक विजय धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जहां सैनिक स्कूल प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को उचित बता पक्ष रखा। वहीं चौगान की सुंदरता से छेड़छाड़ को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर तथा चौगान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने विरोध किया। अंकुश गुप्ता ने कहा कि बिना योजना व बिना अनुमति से कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जिससे की चौगान की सुंदरता को ग्रहण लगे। उन्होंने कहा कि चौगान से संबंधित कागजात एकत्रित कर जनता की भावनाओं को सरकार के सामने रखेंगे। वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भटनागर ने मुद्दा उठाया कि सैनिक स्कूल प्रशासन ने जो छोटे-छोटे रास्ते बंद कर दिए हैं, इससे वार्ड पांच, सात, छह के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इन रास्तों को खोल कर खेल मैदान की दीवार ऊंची कर लें। शहरवासियों की समस्याओं का वह उचित हल निकालें, इससे दोनों पक्ष का रास्ते का हल हो जाएगा। बैठक में नगर परिषद के ईओ केएल ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, अशोक मेहरा, सचिन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें