नरदेव सिंह को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वी की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नरदेव सिंह को वर्षभर में किए गए उत्कृष्ट कार्योें के लिए राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर में विधायक बलबीर चौधरी ने सम्मानित किया। एनएसएस राज्य समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर ने कहा कि आजाद भारत वर्ष में एनएसएस पुरस्कारों की शुरुआत होने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश के किसी कार्यक्रम अधिकारी ने यह सम्मान प्राप्त किया है। बलबीर चौधरी ने क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशक अमरदेव, राज्य एनएसएस संपर्क अधिकारी एचएल शर्मा, राज्य एनएसएस समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर तथा प्रधानाचार्य रावमापा बाहन्वी सुनील कुमार शामा को भी इस इनाम के लिए बधाई दी।
नरदेव सिंह ने कहा कि दलीप सिंह ठाकुर ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया तथा वे मेरे लिए सदैव एक बड़े भाई की भूमिका में रहे।