फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पार्किंग निर्माण कार्य लटका

विज्ञापन
हमीरपुर मिनी सचिवालय का अधूरा पार्किंग भवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला मुख्यालय में पार्किंग के लिए दो करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सड़क किनारे वाहन खड़े हो रहे हैं। मिनी सचिवालय हमीरपुर परिसर में बहुमंजिला पार्किंग भवन का निर्माण कार्य सालों से अधर में लटका है। पूर्व में यहां मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए पर्यटन विकास विभाग से दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जिसके बाद पार्किंग का कार्य शुरू हुआ। लेकिन, बजट के खत्म होने के बाद पार्किंग का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। वर्तमान में धरातल और उसकी छत पर ही गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग सुविधा के अभाव में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मिनी सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय, एडीएम, सह आयुक्त, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी विजिलेंस, सीआईडी, निर्वाचन विभाग, जिला राजस्व अधिकारी समेत आधा दर्जन विभागों के कार्यालय हैं। जबकि, मिनी सचिवालय के समीप जिला एवं सत्र न्यायालय और एक्साइज, जिला खाद्य नियंत्रक, मापतोल विभाग, आईपीएच समेत अन्य विभागों के कार्यालय भी हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग इन कार्यालयों में अपने कामकाज के सिलसिले में पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग के अभाव में उन्हें अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ते हैं। वहीं, कई बार वाहन मालिकों को चालान का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। शहरवासियों सुनील शर्मा, विवेक पठानिया, सुरेंद्र शर्मा और विनोद शर्मा ने जिला प्रशासन से मिनी सचिवालय के बाहर अधूरी पार्किंग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने भी विस चुनावों के दौरान अपने चुनाव घोषणा पत्र में इस पार्किंग को प्रमुखता से शामिल किया है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र पार्किंग के निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाएगा। उधर, उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने माना कि बहुमंजिला पार्किंग का कार्य बजट के अभाव में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें